खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से है जहां दो दिनों से वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कम्प मचा दिया है
जहां लॉकडाउन के चलते देश और प्रदेश भर में पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में व्यस्त है, तो वहीं लोगों में सहन शक्ति निरन्तर कम होती नजर आ रही है, मामूली सी बात पर लोग एक दूसरे को मारने पर उतारू हो जा रहे हैं,…फिर चाहे इसका अंजाम कुछ भी हो।
ऐसी ही एक घटना का एक वीडियो मुरादाबाद में तेजी के साथ वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दो पक्ष आमने सामने पथराव कर रहे हैं, तो वही दो युवक सरेआम बंदूकों से फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए है, जब दो दिनों से वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की गई तो ये थाना मैना ठेर क्षेत्र के गुरेर गांव का निकला,
गांव में मामूली झगड़े के बाद बड़े विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए थे और उनमें मारपीट शुरू हो गई थी,
एक पक्ष के लोगो ने अपनी छतों पर चढ़ कर पथराव करना शुरू कर दिया, वहीं दूसरे पक्ष के लोग अपनी बंदूके निकाल लाये और खुलेआम फायरिंग करते हुए पूरे इलाके में दहशत फैला दी,
लेकिन दोनों पक्ष इस बात से बेखबर थे कि कोई मोबाइल से उनकी वीडियो बना रहा है, इस घटना के समय वीडियो बना रहे व्यक्ति ने साफ तौर पर कहा कि कासिम फायरिंग कर रहा है,
बताया जा रहा है कि फायरिंग की सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई थी
इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ बिलारी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
About the channel:
Uttarakhand Tehelka is an online news channel that provides you news coverage from all over India and the world. On Uttarakhand Tehelka, you get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, news related to it.
The vision of the Uttarakhand Tehelka Channel is to bring the news “from the news to the bottom of the news” to you and raise the voice against corruption. Becoming the voice of “downtrade exposing”, showing where it is going wrong. Uttarakhand Tehelka channel may be of small scale in the eyes of big corporate houses or politicians, but our view is very big. The channel’s power is the audience of the Uttarakhand Tehelka channel. This channel is a non-profit channel that lets you know the truth straight away without any hassle.
But all this is not possible without your help. You can help in one way. To like and share the video, by subscribing to the Uttarakhand Tehelka YouTube channel. Thank you
source






Be First to Comment