Lockdown 4.0 लागू होने के साथ ही लोगों को राहत मिलने के क्रम में तेजी आई है. बिहार में पिछले दो महीने से सभी टैक्सी, ऑटो और ई रिक्शा बंद होने के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई थीं, पर अब बिहार सरकार ने इसे चलाने का फैसला किया है. मंगलवार को हुई Crisis Management Group की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद परिवहन विभाग ने नया निर्देश जारी करते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है. आज से बिहार में ऑटो, ई रिक्शा और ओला/उबर चल पाएगा. इसके लिए कई दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. वही बता दें ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा का परिचालन जिला के अंदर ऑड-इवन रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर किया जाएगा. सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ऑड नंबर के वाहन चलेंगे जबकि मंगलवार, गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को इवन नंबर के वाहन चलेंगे. ऑटो और ई रिक्शा में ड्राइवर के अतिरिक्त मात्र दो व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी.
#Lockdown4 #DainikJagran #LatestNews
**********
For more videos visit
**********
Follow us for Breaking News, Sports Coverage, Entertainment, Bollywood, Tech, Auto & more!
Subscribe to Dainik Jagran | Click Here ►
Download the official Dainik Jagran mobile app:
Subscribe now to our network channels:
– Jagran Josh:
– iNextLive:
– HerZindagi:
– OnlyMyHealth:
– Mid-Day:
Follow Us On:
– Facebook:
– Twitter:
Visit our website –
source





Be First to Comment