Press "Enter" to skip to content

President Kovind embarks on three African countries visit



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से तीन अफ्रीकी देशों -बेनिन, गाम्बिया और गिनी की यात्रा पर रवाना हो गए । इन तीनों पश्चिमी अफ्रीकी देशों की किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है।राष्ट्रपति बेनिन के कोनोनाऊ में भारतीय समुदाय के लोगों के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। गाम्बिया में बुधवार को राष्ट्रपति कोविंद राजधानी बनजुल में राष्ट्रपति अदामा बैरो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। उसी दिन राष्ट्रीय असेम्बली के विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति पहली अगस्त को गिनी की राजधानी कोनाक्री पहुंचेंगे। रामनाथ कोविंद दो अगस्त को वहां के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।

source

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mission News Theme by Compete Themes.